फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुई कार्यशाला, सीएम धामी बोले- रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे केदारनाथ उपचुनाव

Sun, 27 Oct 2024 08:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा, आपदाकाल में भी अथक परिश्रम से हम युवा, बुजुर्ग, महिला, किसान, समेत एससी एसटी ओबीसी समेत सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
भाजपा की कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव को रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। उन्होंने सदस्यता अभियान का लक्ष्य प्राप्त कर देश के शीर्ष राज्यों में शुमार होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

विज्ञापन


रविवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में भाजपा संगठनात्मक चुनाव के लिए प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने कहा, आपदाकाल में भी अथक परिश्रम से हम युवा, बुजुर्ग, महिला, किसान, समेत एससी एसटी ओबीसी समेत सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने में कामयाब हुए हैं। वहीं, अब 20 लाख से अधिक नये प्राथमिक सदस्य बने हैं जो भाजपा परिवार का हिस्सा हैं। हम सबको मिलकर विकसित राज्य बनाने के सपने को एकजुट होकर पूरा करना है।

प्रधानमंत्री मोदी की सहयोग से प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जो ऐतिहासिक एवं निर्णायक विकास कार्य किए हैं उनका आशीर्वाद जनता से हमें मिल रहा है। 20 नवंबर होने वाले केदारनाथ उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से भाजपा का जीतना तय है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं से मजबूत संगठन से समृद्ध राज्य के निर्माण का आह्वान किया। पिछले सदस्यता अभियान में 11 करोड़ के आंकड़ों को प्राप्त करने में छह महीने का समय लगा था, लेकिन इस बार मात्र डेढ़ माह में ही बारह करोड़ सदस्य बना चुके हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: अच्छी खबर...परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 130 नई बसें, सीएम धामी ने किया लोकार्पण

विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ व सर्वसम्मत कार्यकर्ता का चयन करें : भट्ट
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सांगठनिक चुनावों में जिम्ममेदारी के अनुसार सर्वश्रेष्ठ व सर्वसम्मत कार्यकर्ता को आगे बढ़ाना है। सदस्यता अभियान में नौ जिलों ने शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। 10 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जिन्होंने लक्ष्य पूरा किया। सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए शीघ्र ही हमें प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम सक्रिय कार्यकर्ता के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

मंडलवार तैयार होगी सक्रिय सदस्यों की सूची
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय कमेटी गठित करते समय सभी सामाजिक, क्षेत्रीय एवं वर्गों को ध्यान में रखा जाए। सभी जिलों में 5 नवंबर तक सक्रिय सदस्यों की मंडल वार सूची सार्वजनिक करनी है। इससे संगठन चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

ये रहे मौजूद
कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, संगठन चुनाव प्रदेश प्रभारी खजान दास, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, सुरेश भट्ट, मुकेश कोली, दीप्ति रावत, मधु भट्ट, मनवीर चौहान, मीरा रतूड़ी, सिद्धार्थ अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें