दीपावली के त्योहार पर राजाजी टाइगर रिजर्व और वन प्रभाग के जंगलों में अलर्ट की घोषणा की गई है। वनकर्मियों की छुट्टियां अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दी गई हैं, उन्हें विशेष परिस्थितियों में भी अवकाश दिए जाएगा। इतना तक उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए तैनात रहकर ड्यूटी करनी होगी, ताकि दीपावली पर उल्लू आदि जंगली जानवरों का कोई भी शिकार न कर सकें।
जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे की कड़ी गश्त की जा रही है। जंगल की सीमा से गुजरने वाने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि जंगली जानवरों को काेई किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंच सके।
- बिजेंद्र दत्त तिवारी, रेंजर, हरिद्वार, राजाजी टाइगर रिजर्व