फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand BJP: चुनावी तैयारी के लिए भाजपा की लोकसभा स्तर पर होंगी बैठकें, मैदान में उतरेंगे पर्यवेक्षक

Sun, 10 Sep 2023 08:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि बैठकों में पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने की योजना बनाएगी। इसमें निकाय चुनाव की रणनीति पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन
सीएम धामी से मिलते भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर उपचुनाव जीतने के बाद भाजपा अब लोकसभा और निकायों के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पहले चरण में पार्टी 11 सितंबर से 15 सितंबर तक लोकसभा स्तर पर बैठकें करेगी, जिनमें लोकसभा क्षेत्र के तहत सभी विधायक और मंडल अध्यक्ष व महामंत्री भाग लेंगे। उधर, निकाय चुनाव में जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश के लिए पार्टी पर्यवेक्षकों को अगले सप्ताह फील्ड में उतारेगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, इन बैठकों में बूथ प्रबंधन की रणनीति बनेगी। जनहित में संचालित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। साथ ही मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों से सुझाव भी लिए जाएंगे। भट्ट के मुताबिक, पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से भी सुझाव लिए जाएंगे। इन बैठकों में पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने की योजना बनाएगी। इसमें निकाय चुनाव की रणनीति पर भी मंथन होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath Highway: जोशीमठ तक लगा पांच किमी लंबा जाम, छह घंटे फंसे रहे यात्री, यहां विकराल हो रही स्थिति

निकाय चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी ने पर्यवेक्षकों को अगले सप्ताह से सभी क्षेत्रों में प्रवास करने के निर्देश दे दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष के मुताबिक, प्रवास के दौरान पर्यवेक्षक, एससी, एसटी व महिला आरक्षण और सामान्य वर्ग की सभी संभावनाओं पर विचार करते हुए संभावित जिताऊ उम्मीदवारों की सूची तैयार करेंगे।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें