पर्यटन बाधित न हो यही हमारी चिंता
भट्ट ने कहा कि हमारी चिंता इस बात को लेकर है कि उत्तराखंड का पर्यटन बाधित न हो। इस तरह के लोग उत्तराखंड के चारधाम यात्रा और साहसिक पर्यटन को प्रभावित कर रहे हैं। वहां के व्यापारी दुखी हैं। उनका व्यापार चौपट हो रहा है। आखिरकार धार्मिक यात्रा और साहसिक पर्यटन को रोकने का कुप्रचार हो रहा है।
कार्यसमिति में छाया रहा जोशीमठ का मुद्दा
भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन जोशीमठ का मुद्दा छाया रहा। बैठक में जोशीमठ के प्रभावितों को हर संभव मदद करने, जोशीमठ का धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन से जुड़े महत्व को हर हाल में बचाने का संकल्प लिया गया। पार्टी ने वहां चलाए जा रहे राहत कार्यों को लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
जोशीमठ को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रभावितों के पुनर्वास के लिए जो सबसे अच्छा होगा, वही किया जाएगा।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री