फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक बोले, सारे मिथक तोड़कर 2022 में फिर खिलेगा कमल

Mon, 22 Mar 2021 07:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर

सार

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि सरकार के काम, कार्यकर्ताओं के दम पर फिर बनेगी सरकार
  • कहा-कार्यकर्ताओं को तनाव देने वालों को नहीं बख्शा जाएगा 
  • बागेश्वर पहुंचने पर मदन कौशिक का कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से किया स्वागत
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारे मिथक तोड़कर 2022 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा फिर सरकार बनाएगी। यह बात भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल के काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इससे पहले बागेश्वर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़े, बाइक रैली के साथ स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


कार्यकर्ता नगर से करीब दो किमी दूर पार्टी जिला कार्यालय तक प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जुलूस के रूप में पहुंचे। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते आज भाजपा चरम पर है। केंद्र के साथ अधिकांश राज्यों में पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। युवा, महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं। राज्य सरकार के कामकाज का जनता में भी अच्छा असर गया है और कार्यकर्ताओं भी बेहद उत्साहित हैं। यही उत्साह सारे मिथक तोड़कर इस बार प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को तनाव देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पार्टी के प्रदेश मंत्री सुरेश जोशी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, विधायक चंदन राम दास, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा और कार्यकर्ताओं से उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की अपील की। सभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार ने किया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गैरसैंण मंडल पर सकारात्मक संकेत दे गए कौशिक 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पत्रकारों से सवालों के जवाब में कहा कि गैरसैंण मंडल का शासनादेश जारी नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस मामले में पुनर्विचार की बात कही है। कौशिक ने कहा कि किसी भी निर्णय पर संशोधन की पूरी संभावना रहती है। इस मामले में भी विचार होगा। मालूम हो कि अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में शामिल करने का काफी विरोध हो रहा है। 

बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर कहा कि दायित्व का निर्धारण नेतृत्व करता है। कार्यकर्ता की क्षमता के हिसाब से उसका उपयोग किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जिला विकास प्राधिकरण में वर्ष 2016 की स्थिति को बहाल कर जनभावनाओं के अनुरूप काम किया है। उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में हवाई सेवा, रेल सुविधा में विस्तार हुआ है। आने वाले समय में बागेश्वर में भी रेल का सपना पूरा होगा। सीएम स्वरोजगार योजना, पलायन आयोग का गठन, तीन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना इस सरकार की बड़ी उपलब्धि है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें