फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीत की कडवाहट : ‘किशोर उपाध्याय न होता तो हरीश इतने बड़े नेता न होते’, भाजपा विधायक ने कहा- कांग्रेसियों की तरफ अब देखना नहीं चाहता

Wed, 23 Mar 2022 09:04 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थामने वाले किशोर उपाध्याय ने अतीत की कड़वी यादों को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी को सलाह दी। किशोर ने कहा कि अगर हरीश रावत को लोग इतने बड़े नेता के तौर पर देख रहे हैं तो उसके पीछे अगर कोई व्यक्ति है तो वह किशोर उपाध्याय ही है।
विज्ञापन
हरीश रावत और किशोर उपाध्याय - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में टिहरी से भाजपा के विधायक किशोर उपाध्याय विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां अपने अतीत से जुड़ीं बातें याद की तो साफ कह दिया कि अब कांग्रेस और कांग्रेसियों की तरफ वह मुड़कर भी नहीं देखना चाहते।

विज्ञापन


किशोर उपाध्याय ने कहा कि वह इस बात की परवाह नहीं करते कि कांग्रेस के लोग उन्हें क्या बोल रहे हैं। कांग्रेस को इस वक्त चाहिए कि अपनी हालत पर विचार-विमर्श और समीक्षा करे। कहा कांग्रेस में जो वह करना चाहते थे, नहीं कर पाए, लेकिन बीजेपी ने उन्हें मौका दिया है। वह अब पांच साल जनता की सेवा करेंगे।

हरीश रावत की हार और उनके राजनीतिक भविष्य पर बोलते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा हरीश रावत बड़े नेता और उनके भाई हैं। उन्होंने कहा आज जो उनकी और पार्टी की हालत है, उस पर उन्हें सोचना और विचार करना चाहिए। कहा आज अगर हरीश रावत को लोग इतने बड़े नेता के तौर पर देख रहे हैं तो उसके पीछे अगर कोई व्यक्ति है तो वह किशोर उपाध्याय ही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..पुष्कर धामी 2.0:  अब मंत्रिमंडल पर मंथन, कौन जाएगा बाहर, कौन होगा अंदर, आज साफ हो सकती है स्थिति
विज्ञापन


अगर किशोर उपाध्याय न होता तो हरीश रावत आज इतने बड़े नेता न होते। किशोर उपाध्याय ने कहा अब वह कांग्रेस और कांग्रेसियों की तरफ मुड़कर नहीं देखना चाहते हैं। एक बार जिस पन्ने को उन्होंने पलट दिया, दोबारा उस पन्ने को वे कभी पढ़ना नहीं चाहते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें