फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा ने विस उपचुनाव के लिए बदरीनाथ और मंगलौर के प्रभारी बनाए, निकाय चुनाव की भी तैयारी

Mon, 29 Apr 2024 08:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: भाजपा ने इन दोनों ही चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी बना दिए हैं।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा और कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों का अभी चुनावी इम्तिहान खत्म नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव का मतदान निपटने के बाद अब उनके सामने विधानसभा की दो खाली सीटों पर होने वाले उपचुनाव की चुनौती है। इसके साथ-साथ उन्हें निकाय चुनाव की तैयारी भी करनी है।

विज्ञापन


भाजपा ने इन दोनों ही चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रभारी बना दिए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को प्रभारियों की घोषणा की। कहा, बदरीनाथ विस सीट के लिए विजय कप्रवाण और मंगलौर विस सीट के लिए अजीत चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। दोनों चुनाव प्रभारी अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में संगठन के नेताओं से समन्वय बनाकर चुनावी रणनीति को अंजाम देंगे।

Uttarakhand: डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी DM और CMO को गाइडलाइन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ सीट विधायक राजेंद्र भंडारी के त्यागपत्र देने से खाली हुई है। भंडारी ने भाजपा की सदस्यता लेने से पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। सीट पर उन्हें ही उम्मीदवार बनाया जाना तय माना जा रहा है। मंगलौर सीट पर बसपा के सरबत करीम अंसारी विधायक थे। अंसारी के असामयिक निधन से यह सीट खाली हो गई। यह सीट करीब छह माह से खाली है। दोनों सीटों पर चुनाव आयोग कभी भी उपचुनाव की घोषणा कर सकता है।

निकाय चुनाव की चुनौती भी
उपचुनाव के साथ ही भाजपा-कांग्रेस के सामने निकाय चुनाव की चुनौती है। सरकार कोर्ट में हलफनामा दे चुकी है कि वह तय समय पर निकाय चुनाव कराने के लिए तैयार है। अभी निकायों की कमान प्रशासकों के हाथों में हैं। उनका कार्यकाल दो जून को समाप्त हो रहा है। इस लिहाज से निकाय चुनाव भी दरवाजे पर दस्तक दे रहे, लेकिन दोनों ही राजनीतिक दल जिस तरह निकाय चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर मोर्चा खोल चुके हैं, उससे चुनाव और आगे खिसकने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें