फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के मंत्री और भाजपा विधायक ने लॉन्च की मोदी आरती, उक्रांद ने ली चुटकी

Sat, 23 May 2020 09:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनशॉट
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकार के मंत्री और विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हुए सार्वजनिक मंच से मोदी आरती लॉन्च की।

उत्तराखंड क्रांति दल के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और भाजपा विधायक की ओर से हनुमान चालीसा एवं दुर्गा आरती की तर्ज पर मोदी आरती लांच किया जाना प्रदेश की जनता के साथ मजाक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जबकि अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। मजदूरों की आवाजाही व भोजन के लिए भी सरकार की ओर से उचित व्यवस्था नहीं की गई है। आरोप लगाया कि सरकार के एक मंत्री और विधायक ने चाटुकारिता की सारी हदें लांघ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें