फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 24 को दून आएंगे भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम, लग सकती है दायित्वों की सूची पर मुहर

Wed, 22 Feb 2023 01:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

इसी दिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ संभावित नामों पर विचार कर दायित्वों की सूची को फाइनल कर सकते हैं।
विज्ञापन
दुष्यंत गौतम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 के लोकसभा चुनाव तक प्रदेश भाजपा अब प्रदेश से लेकर बूथों तक नरेंद्र मोदी मंत्र का जाप करेगी। नमो मंत्र देने के लिए 24 फरवरी को भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन


Chardham Yatra: जोशीमठ में बनेगा आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम, तैनात रहेगी BRO की टीम, सीएम धामी ने दिए निर्देश

बैठक में 11 हजार से अधिक बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति अभिभाषण के प्रचार की रणनीति बनेगी। पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी चरणबद्ध ढंग से इस अभियान पर काम करेगी।
विज्ञापन


उधर, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान मुताबिक, शक्ति केंद्रों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के 24 पृष्ठीय अभिभाषण को चार एवं प्रदेश सरकार की पांच पृष्ठीय उपलब्धियों को एक-एक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जनता के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का रहना सुनिश्चित किया गया है। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी का प्रयास है केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के बीच पहुंचाना है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली कार्यशाला में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, बूथ सशक्तीकरण अभियान की प्रदेश टोली, राष्ट्रपति अभिभाषण विषय पर चर्चा कार्यक्रम की प्रदेश टोली, समस्त जिलाध्यक्ष, समस्त जिला प्रभारी व सहप्रभारी मौजूद रहेंगे।

24 को लग सकती है दायित्वों की सूची पर मुहर
प्रदेश सरकार में दिए जाने वाले दायित्वों की सूची पर 24 फरवरी की बैठक में मुहर लग सकती है। इस दिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ संभावित नामों पर विचार कर सूची को फाइनल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें