पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा, मानसून की भावी चुनौतियों से निपटने की विधायक व जिलाध्यक्ष अभी से तैयारी कर लें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया है कि वे स्थानीय जनता के अलावा आपदा में फंसने वाले यात्रियों के लिए भोजन, पानी, बच्चों के लिए दूध फल आदि की व्यवस्था पूरी सक्रियता के साथ करें।
वर्चुअल बैठक में पार्टी मुख्यालय से प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र चौधरी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सविता कपूर,सहदेव पुंडीर, दुर्गेश लाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल समेत कई अन्य पदाधिकारी जुड़े थे।
पार्टी के 15 विधायक दून में
भाजपा के करीब 15 विधायक मानसून के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्रों के बजाय देहरादून में हैं। ये सभी विधायक अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर देहरादून में जमे हैं। इन विधायकों समेत सभी पार्टी विधायकों व जिलाध्यक्षों को पार्टी प्रभारी ने मानसून अवधि जिलों व विस क्षेत्र में जाने को कहा है।