ऐसा पहली बार नहीं है, जब गौतम की जुबान फिसली है। इससे पहले भी उनके एक बयान को लेकर सियासी विवाद छिड़ चुका है। तब उन्होंने बयान दिया था कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया था।
दुष्यंत गौतम के बयान पर भड़की कांग्रेस
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया। एक कार्यक्रम के दौरान गौतम ने इंडी गठबंधन की तुलना मोहल्ले के कुत्तों से की है। इस पर कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा पर पलटवार किया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, अंग्रेजों की मुखबिरी करने और महात्मा गांधी के हत्यारे वफादारी को क्या जाने। भाजपा, आरएसएस और गौतम को जानकारी होने चाहिए कि कुत्ता बड़ा वफादार होता है। वफादारी को जानने के लिए खुद वफादार होना पड़ता है। सनातन और हिंदुत्व की बात करने वालों को याद होना चाहिए कि पांडवों को स्वर्ण की सीढि़यों तक कुत्ता ही ले गया था।
कांग्रेस महासचिव नवीन जोशी ने कहा, भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्हें किसी अच्छे डाॅक्टर से परामर्श कर इलाज कराना चाहिए। ऐसे व्यक्ति समाज के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी इंडिया गठबंधन को कुत्तों का झुंड कहने का कड़ा विरोध किया। कहा, सत्ता के अहंकार में भाजपा प्रदेश प्रभारी अपनी सोचने और समझने की शक्ति खो बैठे हैं।