फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सांसद नरेश बंसल ने की सीएम धामी से मुलाकात, राज्य सरकार के सफल चार वर्ष पर दी बधाई व शुभकामनाएं

Sat, 05 Jul 2025 05:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सांसद नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राज्य सरकार के सफल चार वर्ष पर बधाई दी। 
विज्ञापन
सीएम धामी से मुलाकात करते राज्यसभा सांसद नरेश बंसल - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्य सेवक सदन पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य सरकार के सफल चार वर्ष पूरे होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें पटका ओढ़ाकर स्वागत किया। डॉ. बंसल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुईं। डॉ. बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजपूर्ण मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास की नई बयार बह रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा हो रही प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे बंद
विज्ञापन


सरकार ने कई साहसिक निर्णय लेकर देशभर में नजीर पेश की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विकल्प रहित संकल्प से उत्तराखंड सुशासन और जनसेवा के प्रति नई दिशा प्राप्त कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. बंसल के पुत्र सिद्धार्थ बंसल ने भी मुख्यमंत्री को चार वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें