आरोप है कि इस काम में अग्रवाल का बेटा परिश अग्रवाल और एक अन्य सन्नी अग्रवाल भी था। ये सब पिछले वर्ष रानी देवयानी के घर आए और उनकी रकम लौटाने का वादा कर चले गए। इस बीच रानी देवयानी के एक परिचित एसएल पंवार ने उन्हें बताया कि अग्रवाल ने अपनी कंपनी शिवम माइंस एंड मिनरल्स के नाम से एक समझौता तैयार किया है। इस समझौते में रानी देवयानी के जाली हस्ताक्षर किए गए हैं। एसएचओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद बैंक खातों के विवरण, दस्तावेज आदि की जांच की जा रही है।