फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 144 बर्ड वॉचर ने विभिन्न स्थानों पर देखे 344 पक्षी, नैनीताल में दिखी सबसे अधिक परिंदों की प्रजाति

Sun, 16 Nov 2025 01:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

144 बर्ड वॉचर ने विभिन्न स्थानों पर 344 पक्षी देखे। नैनीताल जिले में सबसे अधिक परिंदों की प्रजाति दिखी।
विज्ञापन
पक्षी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बर्ड काउंट के तहत 144 बर्ड वॉचर ने पहले दिन राज्य के विभिन्न स्थानों पर 344 पक्षियों को देखा। पक्षी देखने वालों ने प्रजातियों का विवरण भी दर्ज भी किया। इसमें सबसे अधिक परिंदों की प्रजाति नैनीताल जिले में दिखाई दी। यहां पर 268 अलग-अलग पक्षियों की प्रजातियों को विशेषज्ञों ने रिपोर्ट किया है।

विज्ञापन


नैनीताल में स्टायर ट्रैगोपैन प्रजाति को देखा गया। यह पक्षी कम ही दिखाई देता है। इसके अलावा सिनेरियस गिद्ध, हिमालयन गिद्द और स्टेपी ईगल को भी देखा गया। इसके अलावा देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले में क्रमश: 189 और 110 प्रजातियां दिखी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पंचायत उपचुनाव...21 साल की शिवानी बनीं धारगांव की निर्विरोध प्रधान, दिलचस्प है नामांकन की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन ने बताया कि यह प्रयास पिछले साल से शुरू किया गया। इसमें पक्षी देखने वाले अलग-अलग जगहों पर परिंदों को देखने के साथ उनकी प्रजाति समेत अन्य डिटेल को दर्ज करते हैं। इसी क्रम में यह प्रयास किया गया है। रविवार को भी बर्ड काउंट किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें