जीएसटी प्रतिपूर्ति बंद होने से राज्य को बड़ा नुकसान
वित्त मंत्री डॉ. अग्रवाल ने 2022 में जीएसटी प्रतिपूर्ति बंद होने से राज्य को प्रतिवर्ष 5000 करोड़ का आर्थिक नुकसान हुआ है। लेकिन अब राज्य के कदम आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकार को हर वर्ष औसतन 6000 करोड़ का लोन लेना पड़ता था। इसमें भी कमी आई है। चालू वित्तीय वर्ष में अगस्त माह तक जीएसटी से 3780 करोड़ का राजस्व मिला। जो बीते वर्ष से 12 प्रतिशत अधिक है।
मेरे परिवार के किसी सदस्य ने योजना में नहीं भेजे बिल
वित्त मंत्री ने कहा कि योजना के लकी ड्राॅ में पूरी तरह पारदर्शिता बरती गई। लकी ड्राॅ निकालने की कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक माध्यम की गई। कहा, मेरे परिवार के सदस्य कहते थे, हम भी योजना में बिल भेजते हैं। मैंने उन्हें मना किया। यदि संयोग से परिवार के सदस्य का पुरस्कार निकल जाता तो मेरे ऊपर भी अंगुली उठाते।