फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: बड़े बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है एक और झटका, नियामक आयोग लेने जा रहा है बड़ा फैसला 

Fri, 25 Feb 2022 01:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड में कई ऐसी कंपनियां हैं जो कि यूपीसीएल के अलावा बाहरी राज्यों से भी सस्ते दामों पर बिजली खरीदती हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के बड़े बिजली उपभोक्ताओं को एक और झटका लग सकता है। यूपीसीएल की ओर से ओपेन एक्सेज से बिजली खरीदने वालीं बड़ी कंपनियों पर छह माह तक अतिरिक्त सरचार्ज लगाने की अपील नियामक आयोग में दायर की गई है, जिस पर जल्द ही आयोग निर्णय लेने जा रहा है।
विज्ञापन


यूपीसीएल प्रबंधन ने नियामक आयोग का दरवाजा खटखटाया
दरअसल, उत्तराखंड में कई ऐसी कंपनियां हैं जो कि यूपीसीएल के अलावा बाहरी राज्यों से भी सस्ते दामों पर बिजली खरीदती हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें कई राज्यों से सस्ती बिजली मिल जाती है। इस ओपेन एक्सेज की वजह से यूपीसीएल को हर साल करोड़ों का नुकसान होता है क्योंकि यूपीसीएल ने इन कंपनियों में विद्युत आपूर्ति के लिए पूरी व्यवस्था बनाई हुई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्वायत्तशासी निकायों के 25 हजार कर्मचारियों को जल्द कैशलेस इलाज, ऐसी होगी प्रक्रिया

100 किलोवाट से ऊपर के बड़े प्लांट या कंपनियां इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यूपीसीएल को इससे घाटा होता है, जिसकी प्रतिपूर्ति के लिए यूपीसीएल प्रबंधन ने नियामक आयोग का दरवाजा खटखटाया है। यूपीसीएल ने मांग की है कि अप्रैल से सितंबर के बीच बाहर से बिजली लेने पर अतिरिक्त सरचार्ज लगाया जाए, ताकि यूपीसीएल को जो घाटा हो रहा है उसकी कहीं न कहीं प्रतिपूर्ति हो सके। नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव पर सभी हितधारकों के सुझाव ले लिए हैं। अब आयोग की ओर से इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें