कोटद्वार: गुलदार का जानलेवा हमला, सनेह क्षेत्र में महिला को मार डाला, मौके पर पहुंच रही टीमें, लोगों में दहशत
कोटद्वार रेंज से सटे सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतका की पहचान कविता कोठियाल (42) पत्नी कमल किशोर, निवासी कोटड़ीढांग, सनेह के रूप में हुई है।
पढ़ें पूरी खबर
हरिद्वार: पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना, जाने से पहले जारी किया वीडियो
अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर गुजरात के गांधीनगर के लिए रवाना हो गए हैं। यहां मंगलवार को उनका नार्को टेस्ट होना है। गांधीनगर रवाना होने से पहले सुरेश राठौर ने एक वीडियो जारी किया, जिसके बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
पढ़ें पूरी खबर
अंकिता भंडारी: माता-पिता पहुंचे थाने, निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य और वकील के खिलाफ तहरीर
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने रविवार देर शाम राजपुर थाने पहुंचकर पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ लिखित तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 नवंबर को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी दिवंगत बेटी की निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक कर उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
पढ़ें पूरी खबर