फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: राजधानी में लूट, दिवाली पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सजे, थराली में अग्निकांड, पढ़ें बड़ी खबरें

Sun, 08 Nov 2026 04:50 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

उत्तराखंड में आज दिवाली को लेकर उत्साह है। वहीं, चारधाम यात्रा भी अब अपने समापन की ओर है। उधर, राजधानी देहरादून में आज लूट का मामला सामने आया है। पढ़ें अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा: दिवाली पर रंग-बिरंगे फूलों से सजे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, 10-11 नवंबर को बंद होंगे कपाट

विज्ञापन

चारधाम यात्रा के समापन की घड़ियां नजदीक आने के साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में शीतकालीन कपाट बंद करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। दीपावली के उल्लास के बीच दोनों धामों में मां गंगा और यमुना के मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: जमीन बेचकर लौट रहे व्यक्ति से 14 लाख की लूट, मारपीट कर छीना रुपयों से भरा थैला

जमीन का सौदा कर 14 लाख रुपये लेकर लौट रहे एक व्यक्ति को छोटी दिवाली की शाम हमलावरों ने निशाना बना लिया। पटेलनगर क्षेत्र में इंद्रेश अस्पताल के पास बाइक और एक्टिवा सवार पांच-छह युवकों ने उनका वाहन घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की और पिछली सीट पर रखा 14 लाख रुपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


चमोली: थराली में दुकान में लगी भीषण आग, फायर कर्मियों ने जान पर खेलकर दो लोगों को सुरक्षित निकाला 

चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में दुकान के अंदर फंसे दो लोगों को फायर सर्विस की टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग आसपास की दुकानों और रिहायशी मकानों तक फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।  पढ़ें पूरी खबर

दिवाली 2026: 30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, लक्ष्मी पूजन के लिए मिलेगा 1 घंटा 54 मिनट, ये है शुभ मुहूर्त

Trending Videos
विज्ञापन

उत्तराखंड स्थापना दिवस: राज्य आंदोलनकारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, नियुक्तियों को लेकर अड़चन होगी दूर 
राज्य आंदोलनकारियों को कल स्थापना दिवस पर धामी सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिल सकती है। नियुक्तियों में आ रही कानूनी अड़चन को दूर करने के लिए दो मंत्रियों की उप समिति गठित करने की तैयारी है। वहीं, दोहरी पेंशन और चिह्नीकरण के मुद्दे सहित कुछ अन्य प्रकरणों के समाधान के लिए सरकार के स्तर पर मंथन चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- 26 वर्षों में 26 गुना बढ़ी प्रदेश की आर्थिकी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों, अमर शहीदों और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए राज्य के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 वर्षों की विकास यात्रा में कुशल वित्तीय प्रबंधन के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना और प्रति व्यक्ति आय 18 गुना तक बढ़ चुकी है। राज्य की आर्थिक विकास दर 7.83 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि गरीबी दर 32.70 प्रतिशत से घटकर 6.92 प्रतिशत रह गई है। इसके अलावा बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है और श्रमबल 45 से बढ़कर 64 प्रतिशत पहुंच गया है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें