अल्मोड़ा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत, रातभर पड़े रहे शव; सुबह मिली सूचना
अल्मोड़ा जिले के सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास बुधवार देर रात एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी और वाहन चालक की मौत हो गई। तीनों हरड़ा गांव के निवासी थे। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन दर्शन के लिए भी होगा पंजीकरण, पहली बार व्यवस्था लागू करने की तैयारी
चारधाम यात्रा की तर्ज पर अब शीतकालीन यात्रा के लिए पंजीकरण व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी पर्यटन व प्रशासन के पास होगी और शीतकाल यात्रा का डाटा तैयार होगा। चारधाम यात्रा में गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर