उत्तराखंड वॉलीबाल टीम ने सोमवार को खेले गए पहले मुकाबले में ओडिशा पर शानदार जीत दर्ज की। कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित आल इंडिया सिविल सर्विसेज वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहले मुकाबले में उत्तराखंड ने 25-9, 25-13 से जीत हासिल की।
टीम के मुख्य मैनेजर बीपी डोभाल ने बताया की प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 24 सितंबर तक होगा। कोच देवेंद्र पुंडीर ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसका टीम को फायदा भी मिला। टीम ने अपने पहले मुकाबले में अपनी विपक्षी टीम को सीधे सेटों में पराजित किया। टीम के सुरेश काकी के ऑल राउंडर प्रदर्शन की सभी ने प्रशंसा की। टीम में रविन्द्र सिंह रावत, आशुतोष सेमवाल, हिमांशु चौहान, राकेश कोटियाल, राजीव गौड़ व कुशलजीत तोमर शामिल हैं। टीम मैनेजर बीपी डोभाल ने बताया की टीम अगला मैच आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलेगी।