Bageshwar Bypoll Election Result: 14 राउंड की मतगणना के बाद जारी हुए परिणामों में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 से जीत गई। भाजपा की इस जीत के साथ ही कांग्रेस को एक बार झटका लगा।
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से विजयी रहीं। बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आज चुनाव परिणाम जारी हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 14 राउंड के लिए मतगणना शुरू हुई। शुरुआती रुझान में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार आगे चल रहे थे। तब तक भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन जैसे ही एक-एक कर हर चरण की मतगणना पूरी होती रही है, परिणाम बदलते रहे। दो राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास आगे निकलने लगीं।
चौथे राउंड की मतगणना के बाद तेजी से वोट पार्वती दास बढ़त बनाई और 11वें चरण तक पहुंचे ही भाजपा प्रत्याशियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।
विज्ञापन
बता दें. स्व. पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी को ही चुनाव में उतारा। चंदन रामदास की पत्नी के साथ ही उनके बेटे के भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास पर ही दांव खेला।
सीएम धामी बोले- ये जीत चंदन राम दास को श्रद्धांजलि
बागेश्वर उपचुनाव नतीजों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "मैं बागेश्वर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं... मैं पार्वती दास को बधाई देना चाहता हूं और यह जीत चंदन दास को श्रद्धांजलि है। हम उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे। मैं एक बार फिर बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने देश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन किया।
पोस्टल बैलेट की हुई पहले मतगणना
कुल मतदाता 118264
महिला मतदाता 58188
पुरुष मतदाता 60076
मतदान कुल 65570
महिला 37170
पुरुष 28400
कुल महिला मत प्रतिशत 63.88
कुल पुरुष मत प्रतिशत 47.27
पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त
बीजेपी पार्वती दास 2191
कांग्रेस बसंत कुमार 2945
यूकेडी अर्जुन देव 52
एसपी भगवत प्रसाद 27
यूपीपी भागवत कोहली 10
दूसरे राउंड में भी कांग्रेस को बढ़
बीजेपी पार्वती दास 4359
कांग्रेस बसंत कुमार 4554
यूकेडी अर्जुन देव 106
एसपी भगवत प्रसाद 72
यूपीपी भागवत कोहली 28
नोटा 155
कांग्रेस के बसंत कुमार को मिली 195 की बढ़त
तीसरे राउंड में भाजपा को एक वोट की बढ़त मिली है।
बीजेपी पार्वती दास 6774
कांग्रेस बसंत कुमार 6773
यूकेडी अर्जुन देव 172
एसपी भगवत प्रसाद 130
यूपीपी भागवत कोहली 57
नोटा 241
बीजेपी पार्वती दास 29108
कांग्रेस बसंत कुमार 26751
यूकेडी अर्जुन देव 716
एसपी भगवत प्रसाद 580
यूपीपी भागवत कोहली 248
नोटा 1125
13वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 31411 मत पड़े। कांग्रेस के बसंत कुमार को 28685 वोट मिले। जबकि यूकेडी के अर्जुन देव को 821, एसपी के भगवती प्रसाद को 608, यूपीपी के भागवत कोहली को 258 मत मिले। जबकि 1189 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।
14वे राउंड के आखिरी परिणाम सामने आने के बाद बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने 2405 वोटों से जीत हासिल की।