फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Bypoll Result: कल होगा पांचों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 14 राउंड में होगी वोटों की गिनती

Thu, 07 Sep 2023 09:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

Uttarakhand Bageshwar By Election Results 2023: इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड बागेश्वर उपचुनाव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव का परिणाम शुक्रवार को आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से डिग्री कॉलेज में 14 चरणों में होगी। इसके लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। चार टेबल रिजर्व में लगाई हैं।

UKSSSC: युवा हो जाएं तैयार...समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी, जानें कब होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन


पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस (मतदान कार्मिक मतदान) के लिए 9-9 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना स्थल पर 18 मतगणना सुपरवाइजर, 19 मतगणना सहायक, 23 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 47, ईटीबीपीएस गणना के लिए 23 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को मतगणना कार्मिकों और ऑब्जर्वर का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया।

विज्ञापन

55.44 प्रतिशत मतदान हुआ

बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बागेश्वर विधानसभा सीट पर 60.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें