फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद विश्वविद्यालय घोटाला: 4700 पेज की चार्जशीट में मृत्युंजय मिश्रा का कच्चा चिट्ठा

Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डा. मृत्युंजय मिश्रा
विज्ञापन

विजिलेंस ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय में एक करोड़ से अधिक के घोटाले में पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ शुक्रवार को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। 4700 पेज की इस चार्जशीट में 73 लोगों की गवाही के साथ विजिलेंस ने आरोपों के समर्थन में व्यापक दस्तावेजाें का संकलन किया है। मिश्रा की पत्नी समेत चार अन्य आरोपियों के खिलाफ विवेचना अभी विचाराधीन है।

विज्ञापन


शासन ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव रहते मृत्युंजय मिश्रा पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर जुलाई माह में विजिलेंस को खुली जांच सौंपी थी। प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद विजिलेंस ने नवंबर के प्रथम सप्ताह में शासन से मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। शासन से हरी झंडी के बाद 17 नवंबर को विजिलेंस ने मृत्युंजय मिश्रा, उनकी पत्नी श्वेता मिश्रा, फर्म स्वामी शिल्पा त्यागी, नूतन रावत और चालक अवतार सिंह के खिलाफ  120बी(आपराधिक षडयंत्र), 420(धोखाधड़ी), 467,468 और 471(कूटरचना से संबंधित) और भ्रष्टाचार उन्मूलन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इसी आधार पर तीन दिसंबर को ईसी रोड स्थित एक कैफे से मृत्युंजय मिश्रा की गिरफ्तारी की गई। तब से ही मिश्रा सुद्दोवाला जेल में बंद है। जनपद न्यायाधीश की अदालत से जमानत न मिलने पर मिश्रा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मिश्रा की जमानत याचिका फिलहाल विचाराधीन है। 

विजिलेंस ने मृत्युंजय मिश्रा पर आरोपों के समर्थन में साक्ष्याें का संकलन करने के बाद शुक्रवार को विजिलेंस न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। 4700 पेज की चार्जशीट में सिलसिलेवार मिश्रा पर लगे पांच आरोपों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत किए है। मिश्रा पर 2013 से 2017 तक कुलसचिव रहते कई फर्जी यात्राएं दर्शाकर धन हड़पने, अपने भाई धनंजय की पत्नी आरती मिश्रा को गलत ढंग से नियुक्ति देने, शिल्पा त्यागी, नूतन रावत की तीन फर्माें से नियमों की अनदेखी कर सामान का क्रय करने, फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक खाते खुलवाने का आरोप है। 
विज्ञापन


आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताआें के आरोप में जेल में बंद पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ शुक्रवार को विजिलेंस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। जबकि चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभी विवेचना विचाराधीन है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

- आबूधई सेथिंल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजिलेंस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें