Indo-Nepal border News: यह पुल अब 21 नवंबर की सुबह 7:30 बजे खुलेंगे। नेपाल में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए नेपाल के बैतड़ी और दार्चुला जिला प्रशासन की ओर से पिथौरागढ़ जिला प्रशासन को पुल बंद करने के लिए अनुरोध पत्र भेजा गया था।
नेपाल में होने वाले चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलापुलों को 72 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। धारचूला में 11वीं वाहिनी एसएसबी के धारचूला झूलापुल इंचार्ज एएसआई विनोद कुमार कंबोज के नेतृत्व में शाम सात बजे जवानों ने धारचूला झूलापुल को बंद किया। जिले के जौलजीबी, बलुकोट और झूलाघाट सहित सभी पुलों को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह पुल अब 21 नवंबर की सुबह 7:30 बजे खुलेंगे। नेपाल में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए नेपाल के बैतड़ी और दार्चुला जिला प्रशासन की ओर से पिथौरागढ़ जिला प्रशासन को पुल बंद करने के लिए अनुरोध पत्र भेजा गया था।
नेपाल से अनुरोध पत्र मिलने के बाद प्रशासन ने झूलापुलों को तीन दिन तक बंद रखने का आदेश जारी करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही बंद कर दी है। बृहस्पतिवार शाम सात बजते ही झूलापुलों के गेट बंद कर दिए गए। अब 21 नवंबर की सुबह दोनों देशों के बीच आवाजाही शुरू होगी।