अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया पर क्षेत्र के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान की नाफरमानी का आरोप है। चौहान जो विधानसभा उपाध्यक्ष भी हैं, का कहना है कि उनके क्षेत्र में तीन लोगों की कोविड-19 महामारी से मौत हो गई। उन्होंने जिलाधिकारी को कहा कि वह सीएमओ को वहां भेजें, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी।
मुझसे नहीं मांगी माफी
सदन में जब संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सोमवार को जिलाधिकारी से बात हो गई थी। जिलाधिकारी ने कहा था कि वह खेद जताएंगे। इस तरह मसले का समाधान हो गया था। इस पर डिप्टी स्पीकर चौहान ने कहा कि उनसे डीएम ने अब तक कोई खेद प्रकट नहीं किया है।
मैंने सदन में कहा कि यदि अध्यक्ष अनुमति दें तो मामले की जांच मुख्यसचिव को दे सकते हैं। डीएम की गलती की जांच करके उसे बताएं। अध्यक्ष ने भी पीठ से कहा कि शासन इस पर उचित कार्रवाई करे।
- मदन कौशिक, संसदीय कार्यमंत्री
मैं पीठ पर बैठा हुआ था। खुद अपने मामले में निर्णय नहीं ले सकता था। लेकिन यह विशेषाधिकार हनन का मामला है। बाद में स्पीकर आए और उन्होंने कहा कि इसमें जांच होगी। मैं देख रहा हूं कि मामले नहीं सुलझा तो मैं सदन विशेषाधिकार हनन का मामला उठाऊंगा।
- रघुनाथ सिंह चौहान, डिप्टी स्पीकर