फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: विस सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे सीएम, होगी भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, सवालों को लेकर बनेगी रणनीति

Tue, 20 Aug 2024 02:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Assembly Session 2024: भाजपा विधानमंडल के मुख्य सचेतक आदेश कुमार चौहान के मुताबिक, सभी विधायक मंगलवार को भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। वह स्वयं गैरसैंण के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 अगस्त से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा सत्र का आगाज होगा। इसके लिए सीएम धामी गैरसैंण पहुंच गए हैं। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज शाम को भराड़ीसैंण में होगी। बैठक में विपक्ष के हमलों की काट के लिए सत्ता पक्ष के विधायक अपनी रणनीति को धार देंगे।
विज्ञापन


तीन दिन के इस अल्प अवधि के सत्र में विपक्ष ज्यादा से ज्यादा मुद्दे उठाने की रणनीति बना रहा है। वह कानून व्यवस्था, आपदा, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, भू-कानून जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है।

भराड़ीसैंण में होने वाली विधानमंडल दल की बैठक में भाजपा विपक्ष के हमलों की काट की रणनीति बनाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय एवं विधायक कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत सरकार के सभी मंत्री और अधिकांश विधायक के इस बैठक में शामिल होंगे। भाजपा विधानमंडल के मुख्य सचेतक आदेश कुमार चौहान के मुताबिक, सभी विधायक मंगलवार को भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। वह स्वयं गैरसैंण के लिए रवाना हो चुके हैं।

Uttarakhand: ई-विधानसभा बनने के बाद पूरी तरह पेपरलेस होगा कामकाज, नेवा प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें