फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा प्रश्नकाल : डेंगू से कुल आठ मौतें हुई, लेकिन विपक्ष के गले नहीं उतरा आंकड़ा

Wed, 11 Dec 2019 09:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और ममता राकेश ने डेंगू से मौतों के आंकड़ों को बताया फर्जी
  • सरकार ने माना, बढ़ रही है नशाखोरी, सिंचाई, समाज कल्याण, पर्यटन से संबंधित सवाल उठे
विज्ञापन
इंदिरा हृदयेश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदन में भगवानपुर विधायक ममता राकेश के सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि प्रदेश में डेंगू से सिर्फ आठ रोगियों की मौत हुई है। सरकार का यह आंकड़ा विपक्ष के गले नहीं उतरा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी में ही डेंगू से 25 से अधिक लोगों की मौत हुई। संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक का कहना था अधिकतर रोगियों की मौत अन्य बीमारियाें से हुई है। 

विज्ञापन


प्रश्नकाल में ममता राकेश ने सरकार से पूछा था कि डेंगू से प्रदेश में कई मौतें हुईं हैं, इस मामले में सरकार कोई मुआवजा देगी? संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने बताया कि प्रदेश में डेंगू से सिर्फ आठ मौतें हुई हैं। सरकार ने एलाइजा टेस्ट के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद पीड़ितों के निधन के आंकड़ों की पुष्टि के लिए मुख्य चिकित्साधिकारियों को जांच के लिए कहा था।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर इस मामले को बहुत हल्के में लेने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष इस मामले को लेकर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी। सरकार सदन को गलत जानकारी दे रही है। सत्ता पक्ष के विधायक महेंद्र भट्ट, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी इस मामले को लेकर सवाल पूछे।
विज्ञापन


सतपाल महाराज भी घिरे, कहा- जवाब दे दिया जाएगा

सिंचाई क्षमता बढ़ाने से पैदावार में वृद्धि के सवाल पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज भी सदन में घिरे हुए नजर आए। धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने पूछा कि उत्पादन कितना बढ़ा। महाराज ने कहा जवाब बाद में दे दिया जाएगा। मंत्री ने ड्रिप इरिगेशन पर कृषि मंत्री को भी सुझाव दिया कि वे इस विधि को अपनाएं, इससे खेती को फायदा होगा। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में धन आवंटन का जवाब भी महाराज ने बाद मेें दिया।

मसूरी, नैनीताल की पार्किंग समस्या सुलझाएंगे

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने पूछा कि प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार क्या कर रही है। महाराज ने बताया कि ऋषिकेश में योग महोत्सव आयोजित किए गए। अनुपूरक में नेता प्रतिपक्ष ने नैनीताल और गणेश जोशी ने मसूरी में पार्किंग की समस्या को उठाया।

महाराज ने बताया कि नैनीताल में रोप वे बनाया जा रहा है। दिलीप रावत ने लैंसडाउन के विकास पर सवाल पूछा। महाराज ने कहा कि लैंसडाउन में कैंट क्षेत्र होने के कारण सरकार स्वतंत्र रूप से निर्णय नहीं ले पाती। महाराज ने लिखित उत्तर में पर्यटन से आय बढ़ाने में होम स्टे योजना, विदेशों में ट्रेवल मार्ट में प्रतिभाग करने आदि का जिक्र किया।
 

विज्ञापन

भूजल स्तर गिरा, सरकार को जमरानी पर भरोसा

जसपुर विधायक आदेश चौहान ने पूछा कि जसपुर में तेजी से भू जल स्तर गिर रहा है। कई नलकूप फेल हो रहे हैं। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने स्वीकार किया कि कई नलकूपों में गर्मियों में पानी कम हो जाता है। बरसात में जल स्तर बढ़ जाता है।

महाराज ने कहा कि कुमाऊं में जमरानी बांध बन जाने पर इस समस्या का समाधान होगा। कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने क्षतिग्रस्त नहरों का मुद्दा उठाया। महाराज ने कहा कि इन नहरों के लिए धन आवंटन पर विचार किया जाएगा। 

छात्रवृत्ति के भौतिक सत्यापन में कर्मियों की कमी 

सत्ता पक्ष के टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने पूछा कि छात्रवृत्ति को छात्रों में हस्तांतरित करने की व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए आईटी का उपयोग होगा। समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि भौतिक सत्यापन के लिए विभाग के पास कर्मियों की कमी है, अधियाचन भेजा जा चुका है। छात्रवृत्ति बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। कुछ मामलों में अड़चन सामने आई है। 

बाढ़ से प्रभावितों को मुआवजा देने पर विचार 

सत्ता पक्ष के हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने पूछा कि गंगा और सहायक नदियों के कारण हो रहे भू कटाव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि संसाधन की उपलब्धता होगी तो मुआवजा देने पर विचार किया जा सकता है।

नशे का बढ़ता कारोबार, विभागों में तालमेल की कमी

कांग्रेस के चकराता विधायक प्रीतम सिंह के सवाल के जवाब में समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने स्वीकार किया कि प्रदेश में नशावृत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। मुन्ना सिंह चौहान ने पूछा कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर नशे के कारोबारियों को रोकने के लिए विभिन्न विभागों में तालमेल है? सत्ता पक्ष के वरिष्ठ विधायक हरबंश कपूर ने भी कहा कि तालमेल के बिना रोकथाम नहीं हो पाएगी। चौहान के सवाल पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चकराता में सेना की इनर लाइन से कुछ क्षेत्रों को बाहर करने पर केंद्र से बात की जाएगी।

ठेकेदार के मामले में जांच होगी

सत्ता पक्ष के विधायक पूरन फर्तयाल ने सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से पूछा कि लोक निर्माण विभाग के ब्लैक लिस्ट ठेकेदार को सिंचाई विभाग क्या ठेका देगा? महाराज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से सूचना मिली तो उक्त ठेकेदार को भी काली सूची में डाला जाएगा। फर्तयाल संतुष्ट नहीं हुए तो महाराज ने इस मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें