फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विस मानसून सत्र 2020: सदन में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने तय किए मुद्दे

Mon, 21 Sep 2020 11:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कार्यस्थगन प्रस्ताव लाएगी, महेश नेगी के मामले को भी उठाएगी
  • विधायक दल की बैठक में सिर्फ पांच विधायक ही हुए शामिल
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कार्यस्थगन के प्रस्ताव तय किए गए। बैठक में केवल पांच ही विधायक शामिल हो पाए।

विज्ञापन


विधानसभा सत्र से ठीक पहले कांग्रेस को भी कोराना संक्रमण असहज कर रहा है। विधानमंडल दल की बैठक पर भी इसका असर दिखाई दिया। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह एकांतवास में हैं।

हरीश धामी संक्रमित होने के चलते इलाज करा रहे हैं तो काजी निजामुद्दीन ने भी स्वास्थ्य सही न होने की बात कह बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई। वहीं, पुरोला विधायक राजकुमार और फुरकान भी नहीं आए। ऐसे में करन माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, मनोज रावत, ममता राकेश और आदेश चौहान ही बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


रानीखेत विधायक करन माहरा ने बताया कि कांग्रेस ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से किए जा रहे इंतजाम, प्राकृतिक आपदा, महंगाई और बरोजगारी के मुद्दों को कार्य स्थगन प्रस्ताव के रूप में लाना तय किया है।

माहरा के मुताबिक विधायक महेश नेगी वाले प्रकरण को भी कांग्रेस सदन में उठाएगी। कांग्रेस का मानना है कि सरकार के स्तर से विधायक महेश नेगी को बचाने की भरसक कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें