नरेंद्रनगर: इस सीट पर भाजपा के बागी ओम गोपाल रावत को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। सीट पर भाजपा के सुबोध उनियाल और रावत के बीच सीधी टक्कर होने की उम्मीद है।
बाजपुर: इस सीट पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौटे पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य चुनाव लड़ रहे हैं। उनके आने से कांग्रेस में नाराजगी है।
डोईवाला: सीट पर तीन पर विधायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस को इस सीट पर प्रत्याशी चुनने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। पहली बार इस सीट पर स्थानीय प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
सरकार मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर
चौबट्टाखाल में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ कांग्रेस ने केसर सिंह नेगी पर दांव लगाया है। मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सीधा मुकाबला कांग्रेस की गोदावरी थापली से होने के आसार हैं।
कालाढुंगी में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की टक्कर कांग्रेस के महेश शर्मा से होगी, जिन्हें पूर्व में घोषित प्रत्याशी की जगह टिकट दिया गया। डीडीहाट में बिशन सिंह चुफाल के खिलाफ कांग्रेस के प्रदीप पाल और सोमेश्वर में रेखा आर्य को कांग्रेस के राजेंद्र बाराकोटी टक्कर देते नजर आएंगे।