प्रधानमंत्री ने कहा कि जितनी ताकत से हम 21वीं सदी की तरफ बढ़ना चाहते हैं, देश का दुर्भाग्य है कि नकारात्मक सोच में डूबी हुई, विकृत मानसिक विचारों से प्रभावित कांग्रेस उतनी ही ताकत से देश को 20वीं सदी में धकेलने की कोशिश कर रही है। दशकों तक उन्होंने उत्तराखंड के सपनों, यहां की आकांक्षाओं को कुचला है। लेकिन अटल जी ने इनकी हर बहानेबाजी को गलत सिद्ध करते हुए उत्तराखंड की आकांक्षाओं को बल दिया।
कांग्रेस के लोग जिस यूनिवर्सिटी की बात कर रहे हैं, वो उनकी तुष्टिकरण की राजनीति का जीता-जागता सबूत है। हमने हर वर्ग, हर सम्प्रदाय के लिए देश की पहली राष्ट्रीय डिजिटल यूनिवर्सिटी की घोषणा बजट में की है। इसका बड़ा लाभ उत्तराखंड जैसे पहाड़ी प्रदेश के लोगों को होगा।
कहा कि उत्तराखंड वो तपोभूमि है जहां पूरी दुनिया से लोग सिद्धि के लिए आते हैं। जब अच्छे संकल्प से कोई यज्ञ होता है तो कुछ छल-छलावे वाली शक्तियां उसमें बाधा डालने वाली फिराक में रहती हैं। इनके मंसूबों को हमें पूरा नहीं होने देना है। हमें उत्तराखंड के विकास का ये यज्ञ पूर्ण सिद्धि तक ले जाना है। यही संकल्प लेकर 14 फरवरी को घर से निकलना है और 'पहले मतदान फिर जलपान' ये मंत्र ध्यान रखना है।