फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जिट पोल से BJP की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस खारिज करने पर आमादा

Fri, 10 Mar 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : getty images
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से उत्तराखंड चुनाव के जिन नतीजों का इंतजार किया जा रहा है, उसके सामने आने में अब देर नहीं है। सत्ता के लिए छिडे़ कांटे के संघर्ष में सियासी दलों की धुकधुकी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन


इससे पहले, एग्जिट पोल ने जो तस्वीर उभारी है, उससे चुनाव में अपना सब कुछ झोंक देने वाली बीजेपी की बांछें जरूर खिल गई  हैं। बीजेपी अब पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा ज्यादा बुलंद आवाज से कर रही है।

दूसरी तरफ, कांग्रेस है, जो एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करने पर आमदा है। उसने एग्जिट पोल की तकनीक पर कई खामियां निकाल दी हैं। कांग्रेस अब भी सरकार में वापसी का दावा कर रही है।
विज्ञापन


यूपी और उत्तराखंड में चुनाव संपन्न हो जाने के बाद एग्जिट पोल ने जो उगला, वो बीजेपी के पक्ष में माना जा रहा है। ज्यादातर एग्जिट पोल में उत्तराखंड में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है। हालांकि इससे पहले हुए चुनाव में एग्जिट पोल के अनुमान भरोसे की कसौटी पर कई बार खरे नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन

अपनी सुविधा के अनुसार स्वीकार्य किया है एक्जिट पोल

अजय भट्ट
सियासी दलों ने एग्जिट पोल के अनुमानों को समय-समय पर अपनी सुविधा के अनुसार स्वीकार्य किया है। जरूरत पड़ी है तो खारिज भी किया है। 

एग्जिट पोल के अनुमान उत्तराखंड की जनभावनाओं का ही प्रकटीकरण है। भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोटरों ने अपना फैसला सुनाया है। इसके अलावा, ये मोदी जी पर उत्तराखंड के भरोसे की बानगी भी है। चुनाव के दौरान डबल इंजन का उदाहरण देकर मोदी जी ने विकास का जो वादा किया, उस पर लोगों ने अपनी मुहर लगाई है। बीजेपी स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाएगी।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

इस बार के एग्जिट पोल में खामियां ही खामियां रही हैं। पहले पोलिंग बूथों पर वोटरों से बातचीत करके अनुमान लगाए जाते थे, रुझान लिए जाते थे, इस बार कंप्यूटर एडेड और टेलीफोन कॉल्स के जरिये अनुमान लगाए गए हैं। एग्जिट पोल में सैंपल साइज भी नहीं बताए गए हैं। राज्य में पहले भी ऐसे कई एग्जिट पोल हुए, जो वास्तविकता से दूर थे। हम सरकार में वापसी कर रहे हैं।
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें