विधानसभा अध्यक्ष ने विधानमंडल दल की बैठक में दलीय नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग का आग्रह किया। पक्ष व विपक्ष ने विस अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही वैधानिक ढंग से चलाने का भरोसा दिया। जिससे बजट व जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हो सके।
विस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास व जनहित में उठाए गए सभी मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी। सत्ता पक्ष व विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी। जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका प्रयास लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा।
बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, भाजपा विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी, प्रभारी सचिव विधानसभा हेम पंत मौजूद रहे।