फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शीतलहर, पाला और बर्फबारी से निपटने के लिए अलर्ट, सभी जिलों में तैयारी करने के दिए निर्देश

Mon, 16 Nov 2026 10:32 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दूरस्थ एवं बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में मार्च तक खाद्यान्न, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर और अन्य जरूरी वस्तुओं का अग्रिम भंडारण करने को कहा गया है, ताकि सड़क संपर्क बाधित होने पर भी लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सर्दियों के दौरान संभावित शीतलहर, पाला और बर्फबारी से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को कोल्ड वेव एक्शन प्लान अपडेट करने और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बुजुर्ग एवं अकेले रहने वाले व्यक्ति, नवजात एवं छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, दिव्यांगजन, गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्ति, बेघर एवं निराश्रित व्यक्तियों की पहचान एवं निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दूरस्थ एवं बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में मार्च तक खाद्यान्न, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर और अन्य जरूरी वस्तुओं का अग्रिम भंडारण करने को कहा गया है, ताकि सड़क संपर्क बाधित होने पर भी लोगों को परेशानी न हो। शीतलहर से संबंधित कार्यों के लिए सभी संबंधित विभागों में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। उनके नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराते हुए आपसी समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान एवं शीतलहर संबंधी चेतावनियों को जिला स्तर से तहसील, विकासखंड, नगर निकाय, ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभागों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाएगा। जनपदों में पूर्व से शीतलहर, पाला, बर्फबारी एवं अत्यधिक कम तापमान से प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से उच्च हिमालयी, दुर्गम, दूरस्थ एवं सड़क संपर्क से प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां जनजीवन एवं आवश्यक सेवाओं पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन


UK Top News: स्व-गणना का दूसरा चरण, सीएम ने की छठ पूजा, मद्महेश्वर के कपाट बंद, बदरीनाथ के रात को होंगे
 

Trending Videos
विज्ञापन

आश्रय एवं रैन बसेरों की व्यवस्था
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार रैन बसेरों एवं अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इन स्थानों पर हीटर, गर्म पानी, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता एवं प्राथमिक उपचार जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बेघर एवं खुले में रहने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित एवं गर्म आश्रय उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

अलाव की समुचित व्यवस्था
अत्यधिक ठंड वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे यात्री स्थलों, अस्पतालों, श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों तथा अन्य आवश्यक स्थानों पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलाव की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पर्याप्त ईंधन उपलब्ध रखने एवं अलाव के सुरक्षित संचालन की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग एवं खाद्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।

खाद्य, ईंधन एवं आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता
शीतलहर एवं संभावित बर्फबारी के दौरान दूरस्थ, उच्च हिमालयी एवं सड़क संपर्क से कटने वाले क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, ईंधन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण आवागमन बाधित होने की संभावना रहती है, वहां मार्च माह तक आवश्यक खाद्यान्न, डीजल, पेट्रोल, गैस सिलिंडर व दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण पूर्व में ही सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें