फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरिद्वार में राजनाथ सिंह देंगे भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार, 21 व 22 को कार्यसमिति की बैठक

Mon, 16 Nov 2026 09:13 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पार्टी मुख्यालय में हरिद्वार में होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति में प्रथम दिन होने वाली संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की बैठक को लेकर उनके प्रभारियों एवं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार से भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार देंगे। 21 व 22 नवंबर को होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। सोमवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में हरिद्वार में होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति में प्रथम दिन होने वाली संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की बैठक को लेकर उनके प्रभारियों एवं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों को आवश्यक निर्देश दिए। दूसरे दिन होने वाली विस्तृत कार्यसमिति के लिए सभी अपेक्षित पदाधिकारियों, विधायकों, दायित्वधारियों, निकाय एवं पंचायत अध्यक्षों आदि निर्वाचित लोगों तक सभी जरूरी जानकारियां पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक को प्रदेश सह प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल ने भी विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद हमने अधिकांशत: विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की है। हमारी सरकारों ने चाहे केंद्र में मोदी सरकार हो या प्रदेश में धामी सरकार, बहुत ज्यादा और शानदार कार्य किया है। हमें उनके कामों से प्राप्त उपलब्धियों को जोर-शोर से घर-घर पहुंचाना है। प्रदेश को विकसित बनाने के लिए हमें भाजपा की सरकार लगातार तीसरी बार उत्तराखंड में बनानी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से भाजपा की चुनावी रणनीति का जहाज भरेगा, जिसकी जीत की गूंज प्रदेश भर में सुनाई देगी।
विज्ञापन


UK Top News: स्व-गणना का दूसरा चरण, सीएम ने की छठ पूजा, मद्महेश्वर के कपाट बंद, बदरीनाथ के रात को होंगे

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि लगभग पांच साल हमने बहुत काम किया है। अब आने वाले तीन महीने हमें इन्हें जनता तक पहुंचाने में कड़ी मेहनत करनी है। ये सही है कि प्रदेश का माहौल भाजपा के अनुकूल है, लेकिन हमें किसी भी चुनौती को हल्के में नहीं लेना है। चाहे संभव हो कि सभी पार्टियां भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ें, हमें उन सबको इकट्ठे ही हराना है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि कार्यसमिति में मिलने वाला केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन, हमारी जीत की संभावनाओं को और प्रबल करने का काम करेगा। महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा ने सभी मोचन के कार्यक्रमों की समीक्षा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बूथ सशक्तीकरण के अभियान को शक्ति केंद्र स्तर पर शीघ्र पूर्णता की तरफ ले जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें