फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आशीर्वाद यात्रा: ऋषिकेश में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के स्वागत के लिए उमड़ा सैलाब

Tue, 17 Aug 2021 08:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

स्वागत कार्यक्रम के दौरान मेयर अनीता ममगाईं के साथ महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पारंपरिक गढ़वाली और कुमाऊंनी लोकगीतों पर जमकर थिरकीं।
विज्ञापन
ऋषिकेश में जन आशीर्वाद यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में भाजपा ने जन आशीर्वाद रैली के जरिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। योगनगरी में भाजपा की जन-आशीर्वाद रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नटराज चौक पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मेयर अनीता ममगाईं के साथ महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पारंपरिक गढ़वाली और कुमाऊंनी लोकगीतों पर जमकर थिरकीं।  वहीं, जन आशीर्वाद रैली का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई।

विज्ञापन


ऋषिकेश: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट के स्वागत से पहले फ्री पेट्रोल भरवाने के लिए लगी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़, तस्वीरें..

नटराज चौक पर मंगलवार सुबह नौ बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जन आशीर्वाद रैली का ऋषिकेश पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11 बजे था। रैली दोपहर करीब 12.45 देहरादून से योगनगरी ऋषिकेश पहुंची। जैसे ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक नटराज चौक पहुंचे तो मेयर अनीता ममगाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद नरेश बसंल को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक गीतों पर ढोल दमाऊ के साथ लोकनृत्य भी किया।
विज्ञापन


यहां से जनआर्शीवाद रैली देहरादून रोड स्थित होटल के प्रांगण में पहुंची। यहां विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर केंद्रीय राज्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का स्वागत किया। इसके बाद दून तिराहे पर जन-आशीर्वाद रैली में शामिल तीनों नेताओं का महिला मोर्चा ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मौके पर भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद शिव कुमार गौतम, विजय बडोनी, वरिष्ठ नेता देवेंद्र दत्त सकलानी, संजय शास्त्री, भगवती काला, संजीव गोयल, विनोद शर्मा, सुंदरी कंडवाल, राजकुमारी गुप्ता, मोनिका गर्ग, भावना भट्ट, डीपी रतूड़ी, राजेंद्र भंडारी, संदीप गुप्ता, वायुराज, राकेश कंडवाल, सुदेश कंडवाल, प्रदीप धस्माना, अजय गुप्ता आदि शामिल रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी भाजपा: भट्ट

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा की जन-आर्शीवाद रैली को जनता का अपार स्नेह मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जन-आशीर्वाद रैली के समर्थन में सड़कों और छतों पर उमड़ रही युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का हुजूम इस बात की तस्दीक करता है। अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से भाजपा एक बार फिर रिकार्ड मतों से 2022 के विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करेगी।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला रहा है। उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड, फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग व फ्लाईओवर, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन आदि भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धियां है। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं से पूरे प्रदेश का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया। जबकि कोविड व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। 

अफगानिस्तान से नागरिकों की वापसी को सरकार गंभीर
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों की घर वापसी को लेकर भारत सरकार पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सीमाओं को कोई भी खतरा नहीं है। प्रदेश की सीमा और नागरिक सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें