फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट का होगा आगाज

विज्ञापन
राजपुर रोड स्थित वन विभाग के मंथन हॉल में उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट 2021 को लेकर पत्रकारों से वार्ता ? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
युवाओं को साहसिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से देहरादून में दो दिवसीय उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट का आगाज 26 सितंबर को होगा। पैनल चर्चा के लिए खुला मंच रखा गया है, जिसमें स्कूल, कॉलेज के छात्रों सहित युवाओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

फिक्की फ्लो ‘एंपावरिंग द ग्रेटर 50%’ की ओर से उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। जोकि 26 और 27 सितंबर को सॉलिटेयर फॉर्म मालसी में आयोजित होगा। शुक्रवार पत्रकारवार्ता में फिक्की फ्लो की राज्य संयोजक डॉ. नेहा शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड एडवेंचर फेस्ट स्थायी और सुरक्षित साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास मंडल के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में सभी आयु वर्ग के लोगों को विभिन्न साहसिक गतिविधियों, पैनल चर्चाओं और साहसिक कार्यशालाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। बताया कि विभिन्न स्कूल और कॉलेज से आए छात्रों को पैनल चर्चा में भाग लेने का भी मौका मिलेगा, जिसमें होमस्टे, डिजास्टर मैनेजमेंट, रूरल टूरिज्म, करियर इन एडवेंचर, टूरिज्म और सस्टेनेबिलिटी, कौशल एवं पॉलिसी के बारे में चर्चा होगी।
वहीं फिक्की फ्लो के टूरिज्म विंग की स्टेट कंसल्टेंट किरन भट्ट टोडारिया ने कहा राज्य में ऐसी बहुत सी प्रतिभाएं जो इस क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही है, लेकिन वह मंचों पर नहीं दिखाए देते। इसलिए इस फेस्ट के जरिए हम लोगों को मंच दे रहे हैं। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक फेस्ट के दौरान गतिविधियां चलेंगी। पैनल चर्चा व साहसिक कार्यशालाओं में भागीदारी पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर रहेगी। पत्रकारवार्ता में कुनाल शमशेर मल्ला और अनुराधा मल्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें