फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रवेश उत्सव...सरकारी स्कूलों में 80771 बच्चों का हुआ दाखिला, फूल मालाओं से हुआ स्वागत

Mon, 21 Apr 2025 08:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एक से 21 अप्रैल 2025 तक 80771 नए छात्र-छात्राओं ने दाखिला हुआ है। स्कूलों में बच्चों का स्वागत किए जाने के साथ ही उन्हें नई पाठ्य पुस्तकें दी गईं।
विज्ञापन
प्रवेशोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आयोजित प्रवेश उत्सव में बच्चों का तिलक लगाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान के मुताबिक एक से 21 अप्रैल 2025 तक 80771 नए छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, स्कूलों में बच्चों का स्वागत किए जाने के साथ ही उन्हें नई पाठ्य पुस्तकें दी गईं। बताया कि सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन को बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। विभागीय मंत्री ने राजकीय इंटर कालेज रानीपोखरी देहरादून एवं पौड़ी जिले के जीआईसी सबदरखाल में आयोजित प्रवेश उत्सव में प्रतिभाग किया।

Haridwar: प्रदेशभर में मना प्रवेशोत्सव...जमालपुर के स्कूल में प्रवेश ही नहीं मिले, गेट के बाहर खड़े रहे बच्चे
विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने नरेंद्रनगर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकुल सती ने जीजीआईसी कारगी चौक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल ने जीआईसी कोटाबाग, अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी ने रुद्रप्रयाग जिले के विद्यालयों में आयोजित प्रवेश उत्सव में प्रतिभाग किया। प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों के स्वागत के साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।


Trending Videos
विज्ञापन

इन जिलों में इतने बच्चों का हुआ नामांकन
शिक्षा विभाग के मुताबिक छात्र-छात्राओं का नामांकन प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर हुआ है। जिसमें अल्मोड़ा जिले में 6476, पिथौरागढ़ में 5582, बागेश्वर में 3386, ऊधमसिंह नगर में 3426, नैनीताल में 6265, चंपावत में 3688, चमोली में 5330, उत्तरकाशी जिले में 5122, रुद्रप्रयाग में 4527, पौड़ी में 6820, देहरादून में 13613, हरिद्वार में 9288 एवं टिहरी गढ़वाल में 7248 छात्र-छात्राओं का राजकीय विद्यालयों में नामांकन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें