फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: तीन दिन बहुत भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट के बाद शासन ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 23 Aug 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तराखंड में अगले तीन दिन में बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद शासन ने भी एडवाइजरी जारी कर सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 अगस्त तक प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

rain
विशेषकर राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अन्य सभी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।

वहीं, मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद शासन ने भी सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आपदा परिचालन केंद्र ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने, रात आठ बजे से सुबह पांच बजे के दौरान आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य का संचालन बंद करने, एसडीआरएफ  और अन्य एजेंसियों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें