फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून पहुंचा 'अटल अस्थि कलश', गुरुवार को आम जनता यहां कर सकेगी दर्शन

Wed, 22 Aug 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अस्थि कलश के साथ अजय भट्ट व अन्य भाजपा नेता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बुधवार की शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेकर देहरादून पहुंच गए। 

विज्ञापन


करीब साढ़े छह बजे अजय भट्ट अस्थि कलश लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू, विधायक गणेश जोशी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

23 अगस्त को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में दर्शनार्थ कलश रखा जाएगा। 24 अगस्त को अस्थि कलश उत्तराखंड के चार स्थानों बदरीनाथ, बागेश्वर, हल्द्वानी व ऋषिकेश में विसर्जित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बदरीनाथ में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट तथा उनके साथ विधायक महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल होंगे। बागेश्वर में मंत्री रेखा आर्या, विधायक बलवंत भौर्याल, कैलाश शर्मा व जिलाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया रहेंगे। हल्द्वानी में मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट रहेंगे। 

ऋषिकेश में अस्थि विसर्जन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर रहेंगे।  सभी कार्यक्रमों के मुख्य समन्वयक विधायक व प्रदेश महामंत्री खजानदास को बनाया गया है, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला सह समन्वयक होंगे। सभी कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्रों के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, व जिला प्रभारी समेत मंडल, जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

24 अगस्त को बदरीनाथ, बागेश्वर, हल्द्वानी व ऋषिकेश में अस्थि होंगी विसर्जित

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अस्थि कलश को नमन करते लोग - फोटो : amar ujala
स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश 24 अगस्त को रुद्रप्रयाग पहुंचेगा। यहां सभी पार्टी कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अजय सेमवाल ने बताया कि अस्थि कलश के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, जनपद प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सेमवाल ने जनपद के तीनों ब्लाकों के सभी मोर्चा व मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का अस्थि कलश 24 अगस्त को जसपुर से कुमाऊं में प्रवेश करेगा। उसके बाद कई शहरों से होते हुए वह हल्द्वानी पहुंचेगा, जहां रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। अस्थि विसर्जन की तैयारियों के लिए भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक कर रूपरेखा तय करेंगे। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने बताया कि 24 अगस्त की सुबह दस बजे अस्थि कलश जसपुर पहुंचेगा। वहां से काशीपुर, रुद्रपुर, पंतनगर होते हुए यातायात नगर (हल्द्वानी) पहुंचेगा। यहां से प्रमुख सड़कों से होते हुए अस्थि कलश को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट ले जाया जाएगा, जहां पूर्व पीएम की अस्थियों को गौला नदी में विसर्जित किया जाएगा। अस्थि कलश यात्रा में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत कई विधायक शामिल होंगे। 

उधर, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि अस्थि कलश विजर्सन का कार्यक्रम अभी तक नहीं मिला है। पुलिस कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं की संख्या, वाहनों की संख्या व कार्यक्रम स्थल के बारे में जानकारी जुटा रही है। सूचना मिलने के बाद रूट डायवर्जन, वाहनों की पार्किंग और सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें