फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: हादसे का शिकार हुई पौड़ी से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस, मची चीख पुकार

Mon, 08 Jul 2024 05:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

Uttarakhand Accident News: बस जब आमसौड़ के नजदीक दो पुलिया क्षेत्र में पहुंची, तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस मलबे पर फिसलती चली गई।
विज्ञापन
बस हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी से दिल्ली जा रही कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। बस कोटद्वार से करीब 13 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकराकर खाई की तरफ चली गई।

विज्ञापन


घटना के समय रोडवेज बस में 32 यात्री सवार थे। बस को खाई की तरफ जाता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस रेलिंग पर ही अटक गई और खाई में नहीं गिरी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Uttarakhand: टिहरी झील डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर स्थानीय लोगों के लिए जाएं सुझाव, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

 

Trending Videos
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दुगड्डा से आगे कोटद्वार की ओर बढ़ी बस जब आमसौड़ के नजदीक दो पुलिया क्षेत्र में पहुंची, तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में चालक चालक  नियंत्रण खो बैठा और बस मलबे पर फिसलती चली गई। इस दौरान बस कई मीटर तक स्लिप होकर खाई की ओर बढ़ गई।  

डिपो इंचार्ज सुनील चौहान ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री, बस के चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। बस को क्षति पहुंची है। यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजने के बाद बस को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें