फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: टिहरी में दर्दनाक हादसा, दुबड़ गांव के पास बाइक खाई में गिरी, पिता-पुत्र की मौत

Mon, 27 Nov 2023 08:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

Uttarakhand Accident News: जंगल से घास लेकर आ रहीं महिलाओं ने हादसे की सूचना आसपास के लोगों को दी। लोगों से जानकारी मिलने के बाद सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बाइक खाई में गिरने से पिता बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई टिहरी में रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मोटर मार्ग पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने काफी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मरोड़ा गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जौनपुर ब्लॉक के मरोड़ा गांव निवासी गोविंद सिंह नेगी अपने बेटे सुमित के साथ दुकान का सामान लेने बाइक से देहरादून जा रहे थे। रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मोटर मार्ग पर दोपहर तीन बजे दुबड़ गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जंगल से घास लेकर आ रहीं महिलाओं ने हादसे की सूचना आसपास के लोगों को दी। लोगों से जानकारी मिलने के बाद सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

VIDEO : हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पुलिया से टकराई कार, तीन लोगों की मौत

विज्ञापन

दुकान का सामान लेने जा रहे थे देहरादून

चंबा थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने बताया कि बाइक सड़क से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। इस दुर्घटना में गोविंद सिंह नेगी (40) और उनके बेटे सुमित (17) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भेजा गया। बाइक गोविंद सिंह चला रहे थे।

मरोड़ा गांव की प्रधान नीलम देवी ने बताया कि गोविंद सिंह नेगी की गांव के पास में परचून (राशन) की दुकान है। वह दुकान का सामान लेने देहरादून जा रहे थे। सुमित ने इसी साल 12वीं पास की थी। परिवार में उसका एक छोटा भाई और मां है। मरोड़ा गांव से लगभग 22-25 किमी दूर दुबड़ गांव के समीप यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

खाई वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

सल्ला-रैतोली मोटर मार्ग पर रविवार रात एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार संदीप रावत (39), ग्राम कम्यार, पीपलकोटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि चालक भगत सिंह, अंकित व सोनू दुर्घटना में घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहन से विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी पहुंचाया। चालक भगत सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि अंकित व सोनू का विवेकानंद अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें