शिक्षिका ग्राम क्वीली विद्यालय पट्टी हिंसरियाखाल में कार्यरत हैं। जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है। वहीं, दूसरी ओर दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग दिया। उन्होंने घायल महिला को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने घटना में शिक्षकों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। इस मौके पर पुलिस सहित राजस्व विभाग की टीम व स्थानीय लोग मौजूद थे।