पीसीएस अधिकारी रामजी शरण देहरादून के नए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) होंगे। उनके पास उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। उन्हें पौड़ी के अपर जिलाधिकारी पद से स्थानांतरित कर देहरादून भेजा गया।
इनके अलावा चार अन्य पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक देहरादून के अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर तैनात अरविंद कुमार पांडेय को इसी पद पर अल्मोड़ा भेजा गया।
पीसीएस अधिकारी हरवीर सिंह से अपर जिलाधिकारी प्रशासन नैनीताल का प्रभार हटा दिया गया है। वे जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर बने रहेंगे। अल्मोड़ा के अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) नैनीताल भेजा गया है। बाध्य प्रतीक्षा में रहे बीएल फिरमाल को पौड़ी का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।