इन जिलों में इतनी सड़कें हुई बंद
लोक निर्माण विभाग के तहत चार राष्ट्रीय राजमार्ग, 14 राज्य मार्ग, नौ मुख्य जिला मार्ग, सात अन्य जिला मार्ग एवं 69 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। जबकि बीआरओ के तहत एक राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पीएमजीएसवाई के तहत 156 सड़कें बंद हैं। इसमें पौड़ी जिले में 27 मोटर मार्ग बंद हैं। वहीं, टिहरी जिले में 20, चमोली में 58, रुद्रप्रयाग में 46, उत्तरकाशी में 38, देहरादून में 13, हरिद्वार में एक, पिथौरागढ़ में 26, चंपावत में दो, अल्मोड़ा में 12, बागेश्वर में आठ एवं नैनीताल जिले में नौ सड़कें बंद हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: देश के टॉप 10 असुरक्षित शहरों में देहरादून भी शामिल, महिला सुरक्षा पर आयोग की रिपोर्ट चिंताजनक
प्रदेश में बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। कई बार सड़कें खुल रही हैं, लेकिन बारिश के बाद मलबा आने से फिर से बंद हो रही हैं, विभाग की ओर से इसके लिए जगह-जगह मशीनें लगाई गई हैं। - राजेश शर्मा, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग