मलबे में फंसी कार
कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर सिमली जखेड़ गदेरे के पास भारी मात्रा में मलबा आया है। इस दौरान मलबे में एक कार फंस गई।वाहन चालक कार छोड़कर किसी तरह बाहर निकला।
शहर में बिजली गुल
सिमली रोड पर पेड़ दुकानों पर जा गिरा। वहीं इसके आस-पास बिजली के दो पोल भी लटक गए। जिससे बिजली की हाईटेंशन और लोटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे शहर में बिजली गुल है।