विभागवार चिंतन शिविर और पांच संकल्पों पर हो काम : धन सिंह
स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विभागवार चिंतन शिविर होने चाहिए। 2025 तक उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पांच संकल्पों पर काम करने की जरूरत है। इसमें संपूर्ण शिक्षा, भ्रष्टाचार, क्षय रोग मुक्त और गरीबी एवं नशा मुक्त उत्तराखंड शामिल हैं।
विभागों को आपसी समन्वय से काम करना होगा : जोशी
कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने होंगे। उत्पादों में आंकड़ों के बजाय गुणवत्ता पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि योजनाओं लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे।
कार्यपालिका व विधायक में समन्वय जरूरी : उनियाल
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए कार्यपालिका एवं विधायिका के बीच सही समन्वय जरूरी है। इको टूरिज्म की संभावनाओं को और बढ़ाना होगा। एरोमेटिक फार्मिंग की दिशा में राज्य में प्रबल संभावनाएं हैं। इसके लिए स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाए।
महिलाओं व युवाओं को सशक्त बनाने पर देना होगा ध्यान : रेखा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए महिलाओं एवं युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में विशेष ध्यान देना होगा।
पर्वतीय क्षेत्रों में लघु उद्योग खोलने होंगे : चंदन रामदास
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि हमें पर्वतीय क्षेत्रों में लघु उद्योगों को तेजी से बढ़ावा देना होगा। वहां ऐसे नए उद्योग खोलने होंगे। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ें...Exclusive: कंधों पर नहीं अब ड्रोन से जाएंगे मरीज, 120 किलो वजन तक के व्यक्ति को कर सकेंगे लिफ्ट
मछली उत्पादन में इनोवेटिव मार्केटिंग की जरूरत : बहुगुणा
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मत्स्य पालन किसानों की आय बढ़ाने के लिए अच्छा सेक्टर है। हमें इनोवेटिव मार्केटिंग की जरूरत है। उत्तरा फिश प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है, राज्य में गोट वैली कांसेप्ट पर भी काम किया जा रहा है।