विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
- आईजी प्रशिक्षण पूरण सिंह रावत (स्वतंत्रता दिवस-2019)
- डीआईजी पीएसी, प्रशिक्षण विमला गुंज्याल (स्वतंत्रता दिवस-2019)
- अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अनिल कुमार त्यागी, पौड़ी गढ़वाल (गणतंत्र दिवस-2020)
सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक
- डीआईजी सीआईडी नारायण सिंह नपलच्याल (स्वतंत्रता दिवस-2019)
- डीआईजी /एसएसपी हरिद्वार योगेन्द्र सिंह रावत(स्वतंत्रता दिवस-2019)
- सहायक सेनानायक (सेनि.) वीरेन्द्र प्रसाद डबराल, सहायक सेनानायक
- प्लाटून कमांडर (सेनि.) भगवान सिंह,
- एसआई (सेनि.) श्याम सुंदर पांडेय जनपद-अल्मोड़ा
- फायर सर्विस चालक सुनील कुमार सिंह, देहरादून (गणतंत्र दिवस-2020)
- लीडिंग फायरमैन राकेश कुमार, जनपद-देहरादून (गणतंत्र दिवस-2020)
- लीडिंग फायर मैन वंश नारायण यादव, चंपावत (स्वतंत्रता दिवस-2020)
- लीडिंग फायरमैन खजान सिंह तोमर, टिहरी गढ़वाल (स्वतंत्रता दिवस-2020)
उत्कृष्ट थाना
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मानकों के अनुरूप जनपद अल्मोड़ा के थाना सल्ट को उत्कृष्ट थाना- 2021 चुना गया था। इसके लिए प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को ट्रॉफी भेंट की गई।
उपवा की अल्मोड़ा कार्यकारिणी सम्मानित
पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए स्थापित उपवा(उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन) के तहत महिला सशक्तिकरण ,स्वच्छता, नशा मुक्ति, स्वरोजगार, व्यवसायिक कौशल विकास कार्यक्रम, चिकित्सा हेल्थ केयर कैम्प आदि क्षेत्रों में किये गए कार्य के लिए जनपद अल्मोड़ा को प्रथम स्थान हेतु चुना गया। जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट व आरआई जितेन्द्र पाठक को इसके लिए ट्रॉफी प्रदान की गई।