राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर भी सुबह से बधाइयोंका तांता लगा है। कांग्रेस और आप समेत अन्य राजनीतिक दलों ने उत्तराखंड को 21वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट किया 'उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देवभूमि के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।'
कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा 'देवभूमि उत्तराखंड वासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस परिवार राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों को नमन करता है।'
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सभी उत्तराखंडवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों के बलिदान को सादर नमन। '