फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भारत-चीन और नेपाल सीमा से लगे गुंजी में लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा, 45 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च 

Fri, 11 Mar 2022 07:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

भारत-चीन व्यापार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंडी गुंजी में ही है।इसलिए यह स्थान और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। झंडा जिला मुख्यालय के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बनेगा। 
विज्ञापन
गुंजी में 100 फुट ऊंचा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुद्र तल से करीब 3200 मीटर ऊंचाई पर भारत-चीन और नेपाल सीमा पर स्थित गुंजी में 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शीघ्र ही जिला प्रशासन जिला योजना में करीब 45 लाख रुपये की लागत से वहां पर तिरंगा स्थापित करेगा। 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित गुंजी त्रिकोणीय अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसा हुआ है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के इस अहम पड़ाव पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। भारत-चीन व्यापार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंडी गुंजी में ही है।


चंडाक में स्थापित तिरंगा झंडा स्थल बना लोगों की पसंद

इस गांव के लोग शीतकाल में भी घाटियों की ओर बहुत कम प्रवास करते हैं। दो वर्ष पूर्व यह सड़क से भी जुड़ चुका है।  डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि जल्द ही झंडा स्थापित करने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए चिनूक हेलिकाप्टर की मदद से सामान भेजा जाएगा।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...तमंचे की नोक पर बदसलूकी:  इवेंट ऑर्गेनाइजर को लॉज में बंधक बनाकर की लूटपाट, कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के वरदायिनी मंदिर के समीप 100 फुट ऊंचा झंडा स्थापित किया जा चुका है। निवर्तमान सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका शुभारंभ किया था। यह झंडा जिला मुख्यालय के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिला मुख्यालय में यह एक नया सेल्फी प्वाइंट बनकर भी उभर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें