फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय: धूमधाम से मनाएंगे उत्तराखंड का जन्मदिन, खूब होगा जश्न

Tue, 25 Oct 2016 01:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड स्थापना दिवस - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड का 17वां स्थापना दिवस और 16वां बर्थ डे नौ नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। एक नवंबर से ही प्रदेश भर में जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। जन्मोत्सव की धूम मचाने के लिए अमर उजाला ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसे और व्यापक बनाने के लिए राज्य सरकार का भी सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम को व्यापक और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जल्द ही एक आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य अपने  प्रदेश से प्रगाढ़ प्रेम करने के लिए प्रेरित करना है। मंतव्य यह है कि जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो उसे सहेजते भी हैं।

अमर उजाला की पहल पर पूरे प्रदेश में पिछला राज्य स्थापना दिवस भी प्रदेश भर में बेहद धूमधाम से मनाया गया था। एक से नौ नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने राज्य के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया। केक काटकर राज्य के जन्मदिन की खुशियां मनाई। अमर उजाला इस वर्ष इस कार्यक्रम को और भी बड़ा स्वरूप प्रदान करने जा रहा है।
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर होगी इनामों की बरसात

Prize - फोटो : demo pic
अमर उजाला चाहता है कि जन्मोत्सव पर गली-गली में केक कटें, विभिन्न तरीके की प्रतियोगिताएं हों, भवन सजें और गीत-संगीत का भी धमाल हो। उत्तराखंड का  इतिहास बताने वाली प्रदर्शनी लगे। सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में हर कोई जन्मोत्सव अपनी तरह से सेलीब्रेट करे। सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों और गली-मोहल्लों में उत्सव सा माहौल रहे।

अमर उजाला जल्द ही शहर के हर क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बैठकर तैयारियों को अंतिम रूप देगा। इसके लिए अमर उजाला हर आमोखास-मीडिया समूहों से भी अपील करता है कि वे आगे आएं और मिलकर उत्तराखंड के स्थापना दिवस को यादगार बना दें। अमर उजाला ने प्रदेश के सबसे बड़े उत्सव का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। इनामों से शहर के लोग मालामाल हो जाएंगे। उत्सव ऐसा होगा, जिसमें बच्चे, बूढ़े जवान, महिलाएं, आम और खास सब शामिल होंगे। तो आप हैं न तैयार। अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला।
विज्ञापन

...तो आप भी तैयार हो जाएं

Prize
यह उत्तराखंड आपका है। आप जहां भी जैसे हैं, प्रदेश का जन्म दिन जरूर मनाए। मकान, दुकान, प्रतिष्ठान, कारखाना, उद्योग, स्कूल, कॉलेज और बस्ती को रोशन करे। उत्तराखंड का का जन्मोत्सव नौ नवंबर को है। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दे। अगर आप अपने कैंपस में भी इस मौके पर कोई आयोजन करना चाहते हैं तो हमें बताएं, हम उसे कायदे से प्रकाशित करेंगे।  जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए आपके पास कोई आइडिया है, तो हमसे जरूर शेयर करें।

याद रखिये आपका आइडिया इनाम भी दिलवा सकता है। अपना आइडिया ddn-edithead@ddn.amarujala.com पर मेल या अमर उजाला शेड नंबर, 2 पटेल नगर को ऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एरिया, देहरादून के पते पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें